त्योहार विशेष गाड़ियों का समय संशोधन और आवधिकता में वृद्धि

Extension in periodicity of Festival Special Trains with revised timings

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के समय में संशोधन तथा आवधिकता में वद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

1) गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):

गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष 07 से 28 दिसंबर, 2020 प्रत्येक सोमवार 04.40 बजे गांधीधाम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 23:35 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 09423 तिरुनेलवेली जंक्शन -गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष 10 से 31 दिसंबर, 2020 प्रत्येक गुरूवार 07.40 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:45 बजे गांधीधाम जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी अहमदाबाद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव जंक्शन, कारवार, मंगलुरु जंक्शन, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, एर्णाकुलम जंक्शन, कायमकुलम जंक्शन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल और नागरकोइल टाउन स्टेशनों पर रुकेगी।

2) गाड़ी सं.09578/09577 जामनगर - तिरुनेलवेली - जामनगर द्वि-साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.09578 जामनगर - तिरुनेलवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 4 दिसंबर, 2020 से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार 21:20 बजे अगली सूचना मिलने तक जामनगर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 18:20 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09577 तिरुनेलवेली - जामनगर द्वि-साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 7 दिसंबर, 2020 से प्रत्येक सोमवार और मंगलवार 07:40 बजे अगली सूचना मिलने तक तिरुनेलवेली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:25 बजे जामनगर पहुंचेगी।
यह गाड़ी  राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद जंक्शन, वड़ोदरा जंक्शन, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव जंक्शन, कारवार, उडुपि, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, आलुवा, एर्णाकुलम जंक्शन, आलाप्पुषा, कयामकुलम, कोल्लम जंक्शन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, पारश्शाला, नागरकोइल टाउन और वल्लियूर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR