त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से मंगलुरु सेंट्रल, तिरुनेलवेली और लोकमान्य तिलक(ट), दादर के बीच त्योहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः :
1. गाड़ी सं.02620 / 02619 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक सुफरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाडी़ सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 17 से 31 दिसंबर, 2020 तक मंगलुरु सेंट्रल से 14:25 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 06:35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी सुरतकल, मुल्की, उडुपि, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), भटकल, मुर्डेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला, कारवार, मडगांव जंक्शन, कुडाल, रत्नागिरी, चिपलूण, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
गाडी़ सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 18 दिसंबर, 2020 से 01 जनवरी, 2020 तक लोकमान्य तिलक (ट) से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 07:30 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे पनवेल, माणगांव, खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, कुडाल, मडगांव जंक्शन, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2.गाड़ी सं.06072/06071 तिरुनेलवेली - दादर - तिरुनेलवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाडी़ सं.06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 16, 23 और 30 दिसंबर, 2020 को तिरुनेलवेली से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 15:00 बजे दादर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06071 दादर - तिरुनेलवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 17, 24 और 31 दिसंबर, 2020 को दादर से 20.40 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी।
गाडी़ सं.06072 कोविलपट्टि, विरुदुनगर, मदुरै, दिंडुक्कल, करूर, इरोड जंक्शन, तिरुप्पुर, कोयम्बतूर, पालघाट, षोरणूर जंक्शन, कोषिक्कोड, कण्णूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, होन्नावर, कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, कणकवली, रत्नागिरी ,चिपलूण, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी सं.06071 कोविलपट्टी स्टेशन को छोड़कर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 15 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, जनरेटर कार – 02।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।