विशेष गाड़ियों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाना
उत्तर रेलवे ने निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं. 02284 / 02283 हजरत निजामुद्दीन - एरणाकुलम जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष : 16 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 17 डिब्बों की संशोधित रचना के साथ चलेगी:
1) गाड़ी सं.02284 हजरत निजामुद्दीन - एरणाकुलम जंक्शन दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष हजरत निजामुद्दीन से 02/01/2021.
2) एरणाकुलम जंक्शन -हजरत निजामुद्दीन दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष एरणाकुलम से 05/01/2021.