त्योहार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाना और समय में संशोधन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से त्योहार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाना और समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01235/01236 नागपुर - मडगांव जंक्शन -नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष का विस्तार और समय में संशोधन(पूर्ण रुप से आरक्षित):
गाड़ी सं.01235 नागपुर - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) नागपुर से 08 से 29 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक शुक्रवार 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:40 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01236 मडगांव जंक्शन-नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) मडगांव जंक्शन से 09 से 30 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक शनिवार 19:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुड़ाल, सवांतवाड़ी, थिविम, करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.02741 / 02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष के समय में संशोधन (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाड़ी सं.02741 वास्को-द-गामा - पटना सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 23 दिसंबर, 2020 से प्रत्येक बुधवार वास्को-द-गामा से 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:10 बजे पटना पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02742 पटना - वास्को-द-गामा सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष(पूर्ण रूप से आरक्षित) 26 दिसंबर, 2020 से प्रत्येक बुधवार 19:10 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:25 बजे पटना पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, पनवेल, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, प्रयागराज छोकी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन इन स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन बदलवों पर ध्यान दें और सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।