त्योहार विशेष गाड़ीयों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए पुणे जंक्शन -एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं.02051 / 02052 पुणे जंक्शन -एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाड़ी सं.02051 पुणे जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 27 दिसंबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को पुणे जंक्शन से 18:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 18:50 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02052 एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 29 दिसंबर, 2020 से 02 फरवरी, 2021 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को एरणाकुलम जंक्शन से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 05:50 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी पनवेल, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुंदापुरा, उडुपि, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, तलश्शेरी, कोषीक्कोड, तिरूर, षोरणूर जंक्शन और त्रृश्शूर स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 20 एल एच बी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत=01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत-04 डिब्बे, शयनयान 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 02 डिब्बे, जनरेटर कार-02
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।