गाड़ी सं.09024/09023 उधना जंक्शन - मडगांव जंक्शन - उधना जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! क्रिसमस और नए साल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.09024/09023 उधना जंक्शन - मडगांव जंक्शन - उधना जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष किराए पर त्योहार विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.09024 / 09023 उधना जंक्शन - मडगांव जंक्शन - उधना जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष किराए पर (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाड़ी सं.09024 उधना जंक्शन - मडगांव जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 30 दिसंबर, 2020 और 01 जनवरी, 2021 तक बुधवार 16.00 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 09:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09024 मडगांव जंक्शन - उधना जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 31 दिसंबर, 2020 और 02 जनवरी, 2021 तक गुरूवार 12.00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 04:00 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी नवसारी, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 05 डिब्बे, शयनयान – 10 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, जनरेटर कार – 02.
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।