यात्री विशेष गाड़ियों की आवधिकता में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबरी !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा वास्को-द-गामा और कुलेम के बीच यात्री विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं. 07342 / 07341 वास्को-दा-गामा - कुलेम यात्री विशेष :
गाड़ी सं. 07342 वास्को-दा-गामा - कुलेम यात्री विशेष 16 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक रोजाना 07.30 बजे वास्को-दा-गामा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09:15 बजे कुलेम पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 07341 कुलेम -वास्को-दा-गामा यात्री विशेष 16 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक रोजाना 06.30 बजे कुलेम से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 08:25 बजे वास्को-दा-गामा पहुंचेगी।
2) गाड़ी सं. 07343 / 07344 वास्को-दा-गामा - कुलेम यात्री विशेष :
गाड़ी सं. 07343 वास्को-दा-गामा - कुलेम यात्री विशेष 16 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक रोजाना 17:25 बजे वास्को-दा-गामा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:15 बजे कुलेम पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 07344 कुलेम - वास्को-दा-गामा यात्री विशेष 16 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक रोजाना 17:10 बजे कुलेम से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:05 बजे वास्को-दा-गामा पहुंचेगी।
यह गाड़ी डाबोलीम, संकवाल, कनसोलीम, माजोर्ड़ा, सुरवली, मडगांव जंक्शन, स.जुजे-द-अरेयाल , जांन्दर गोवा, कुड़चर्डे सांवर्डे और कालें स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 09 डिब्बे = सेकेंड सीटिंग - 07 डिब्बे, एसएलआर – 02
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।