गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द / नियत स्थान से पूर्व सेवा समाप्त और रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा मैसूरु डिवीजन में बीसीएम ट्रैक मशीन कार्य और हुबली यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियां आंशिक रूप रद्द/ नियत स्थान से पूर्व सेवा समाप्त / रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:
क) आंशिक रूप से रद्द करना / नियत स्थान से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष की सेवा अरसीकेरे जंक्शन और यशवंतपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और 08 से 21 जनवरी, 2021 तक अरसीकेरे जंक्शन पर नियत स्थान से पूर्व सेवा समाप्त की गई है।
2) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर जंक्शन - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस विशेष की सेवा यशवंतपुर जंक्शन - अरसीकेरे जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और 09 से 22 जनवरी, 2021 तक यशवंतपुर जंक्शन के स्थान पर अरसीकेरे जंक्शन से नियत समय पर शुरू की जाएगी।
3) गाड़ी सं.02780 ह.निजामुद्दीन - हुबली लिंक विशेष एक्सप्रेस की सेवा लोंडा जंक्शन और हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है, 20 से 26 जनवरी, 2021 तक लोंडा जंक्शन पर नियत स्थान से पूर्व सेवा समाप्त की गई है।
4) गाड़ी सं.07305 हुबली - लोंडा जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन लिंक एक्सप्रेस विशेष की सेवा हुबली और लोंडा जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है और 22 से 28 जनवरी, 2021 तक हुबली के स्थान पर वास्को-द-गामा से सेवा शुरू की जाएगी।
ख) गाड़ियों को रद्द करना-
1) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष 22 से 28 जनवरी, 2021 तक रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर जंक्शन- वास्को-द-गामा एक्सप्रेस विशेष 23 से 29 जनवरी, 2021 तक रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।