गाड़ी सं.06338/06337 एरणाकुलम जं. - ओखा - एरणाकुलम जं.द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष के डिब्बों में स्थायी आधार पर वृद्धि

Permanent Augmentation of coaches in Train no. 06338 / 06337 Ernakulam Jn. - Okha - Ernakulam Jn. Bi Weekly Festival Special

दक्षिण रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में स्थायी आधार पर डिब्बों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ी सं.06338/06337 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा - एरणाकुलम जंक्शन द्वि साप्ताहिक त्योहार विशेष: 18 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा, एक शयनयान डिब्बा और एक सेकेंड सीटिंग डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 21 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष 15/01/2021 को एरणाकुलम जंक्शन से।

ख) गाड़ी सं.06337 ओखा - एरणाकुलम जंक्शन द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष 16/01/2021 को ओखा से।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR