विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई आधार पर वृद्धि
उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में एक शयनयान डिब्बा अस्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.02284/02283 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम जंक्शन – ह.निजामुद्दीन दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष: 16 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 17 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलाई जाएगी:
क) गाड़ी सं.02284 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष 16/01/2021 को ह.निजामुद्दीन से।
ख) गाड़ी सं.02283 एरणाकुलम जंक्शन – ह.निजामुद्दीन दुरंतो सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष 19/01/2021 को एरणाकुलम जंक्शन से।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।