त्योहार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !! मध्य रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित त्योहार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01235/01236 नागपुर - मडगांव जंक्शन – नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) की वृद्धि :
गाड़ी सं.01235 नागपुर - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) प्रत्येक शुक्रवार, 05 फरवरी से 26 मार्च, 2021 तक 16:00 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:40 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01236 मडगांव जंक्शन - नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) प्रत्येक शनिवार, 06 फरवरी से 27 मार्च, 2021 तक 19:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सवांतवाडी रोड़, थिविम, करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।