त्योहार विशेष गाड़ियों के डिब्बे में अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of coach in Festival Special Train

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर एक शयनयान डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

  1. गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेषः 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 18 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

  2. गाड़ी सं.02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 23/01/2021 को जबलपुर जंक्शन से चलाई जाएगी।

  3. गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 25/01/2021 को कोयम्बत्तूर जंक्शन से चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR