ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच कोपरी आरओबी गर्डर्स के लॉन्चिंग कार्य

Launching of Girders of Kopari ROB between Thane & Mulund stations

मध्य रेलवे ने ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच कोपरी आरओबी के लिए 23/01/2021 से 25/01/2021 तक 01:00 बजे और 04:30 बजे गर्डर्स लॉन्च करने का कार्य करने की योजना बनाई है। मध्य रेलवे पर प्रभावित सेवाएं निम्नानुसार हैं:

 

गाड़ियों की अल्प समाप्तिः

  1. गाड़ी सं.01112 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 23/01/2021 (शनिवार) और 24/01/2021 (रविवार) को पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

  2. गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 24/01/2021 (रविवार) और 25/01/2021 (सोमवार) को पनवेल से प्रस्थान करेगी।

  3. गाड़ी सं.01134 मंगलुरु जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 23/01/2021 (शनिवार) और 24/01/2021 (रविवार) को ठाणे / दादर स्टेशन में अल्पावधि के के लिए समाप्त की जाएगी।

 

  1. गाड़ियों का विनियमन -

  2. गाड़ी सं.02620 मंगलुरु जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष एक्सप्रेस दिनांक 23/01/2021 (शनिवार) और 24/01/2021 (रविवार) को 06.35 बजे के बजाय 07.05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

  3. गाड़ी सं.01004 सावंतवाड़ी रोड - दादर त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिनांक 23/01/2021 (शनिवार) और 24/01/2021 (रविवार) को 06:40 बजे की बजाय 07:10 बजे दादर पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR