त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवा में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष का संशोधित समय और संरचना के साथ सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः-
गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष :
गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 01 फरवरी से 26 अप्रैल, 2021 को प्रत्येक सोमवार 04.40 बजे गांधीधाम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 23:35 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 04 फरवरी से 29 अप्रैल, 2021 को प्रत्येक गुरूवार 07.40 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:35 बजे गांधीधाम जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी अहमदाबाद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव जंक्शन, कारवार, मंगलुरु जंक्शन, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, एरणाकुलम जंक्शन, कायमकुलम जंक्शन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल और नागरकोइल टाउन स्टेशनों पर रुकेगी।
कुल 21 डिब्बे (एलएचबी) = तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 12 डिब्बे, शयनयान - 06 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, जनरेटर कार – 02
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।