गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द / अल्पावधि के लिए सेवा समाप्त करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा बेंगलुरू डिवीजन में निटूर और गुब्बि स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियां आंशिक रूप रद्द/ अल्पावधि के लिए सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:
आंशिक रूप से रद्द करना / सेवा समाप्त करना:
1) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष की सेवा अरसीकेरे जंक्शन और यशवंतपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से 29 जनवरी, 2021 को रद्द कर दी गई है।
2) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर जंक्शन - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस विशेष की सेवा यशवंतपुर जंक्शन - अरसीकेरे जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और 30 जनवरी, 2021 को यशवंतपुर जंक्शन के स्थान पर अरसीकेरे जंक्शन से नियत समय पर शुरू की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।