गाड़ी सं.01151/ 01152 दादर - मडगांव जंक्शन-दादर जनशताब्दी सुपरफास्ट विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01151/01152 दादर - मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी सुपरफास्ट विशेष (सप्ताह में 05 दिन - पूर्ण रूप से आरक्षित) संचालित करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01151/01152 दादर - मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाड़ी सं.01151 दादर - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी सुपरफास्ट विशेष 10 फरवरी, 2021 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार 05:25 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01152 मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी सुपरफास्ट विशेष 10 फरवरी, 2021 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार 14:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:15 बजे दादर पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 15 एलएचबी डिब्बे = एसी चेयर कार - 02 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 10 डिब्बे, विस्टा डोम - 01 डिब्बा, एसएलआर सह सेकेंड सीटिंग – 02 डिब्बे।
उपरोक्त विशेष गाड़ियों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर दिनांक 06/02/2021 से खुलेगी।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।