गाड़ी सं.06438 / 06437 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा - एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06438 / 06437 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा - एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक (क्लोन) विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः
गाड़ी सं.06438 / 06437 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा - एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक (क्लोन) विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) :
गाड़ी सं.06438 एरणाकुलम जंक्शन - ओखा साप्ताहिक (क्लोन) विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 14 फरवरी से 25 अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक रविवार 19:35 बजे एरणाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16:40 बजे ओखा पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06437 ओखा-एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक (क्लोन) विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 17 फरवरी से 28 अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक बुधवार 06:45 बजे ओखा स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 23:55 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी अलुवा, तृश्शूर, षोरणूर जंक्शन, पट्टाम्बि, कुट्टिपुरम, तिरूर, परप्पंनगाडि, कोषिक्कोड, कोयिलांडी, वडकरा, तल्लश्शेरी, कण्णूर, पय्यन्नुर, कांजनग़ाड, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, सुरतकल, उडुपि, कुंन्दापुरा, मुकांबिका रोड बैन्दूर (एच), भटकल, होन्नावर, कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, कणकवली, रत्नागिरी, माणगांव, पनवेल, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वड़ोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, सुरेंद्रनगर, राजकोट जंक्शन, जामनगर, खंभालिया और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी सं.06437 उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकेगी तथा इसका फेरोक और कण्णपुरम स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
संरचना : कुल 19 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एस एल आर – 02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।