विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई रूप से वृद्धि

Temporary Augmentation of coaches in Special Trains

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

 

1) गाड़ी सं. 02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष: 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 19 डिब्बों की संशोधित रचना के साथ चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं. 02198 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष 13/02/2021 को जबलपुर से चलाई जाएगी।

ख) गाड़ी सं. 02197 कोयम्बटूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष 15/02/2021 को कोयम्बटूर जंक्शन से चलाई जाएगी।

2)गाड़ी सं. 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जं. - ह. निज़ामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष: 16 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 17 डिब्बों की संशोधित रचना के साथ चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं. 02284 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जं. दुरंतो साप्ताहिक विशेष 13/02/2021 को ह. निजामुद्दीन से चलाई जाएगी।

ख) गाड़ी सं. 02283 एर्नाकुलम जं. - ह. निज़ामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष16/02/2021 को एर्नाकुलम जं. से चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR