गाड़ी संख्या 09332/09331 इंदौर जंक्शन - कोचुवेली - इंदौर जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष का संचालन ।

Running of Train no 09332 / 09331 Indore Jn. - Kochuveli - Indore Jn. Superfast Weekly Special

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! पश्चिम रेलवे के साथ समन्वय में गाड़ी संख्या 09332/09331 इंदौर जंक्शन - कोचुवेली - इंदौर जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1)गाड़ी संख्या 09332/09331 इंदौर जंक्शन - कोचुवेली - इंदौर जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित):

गाड़ी संख्या 09332 इंदौर जंक्शन - कोचुवेली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 23 फरवरी,2021 से अगली सूचना प्राप्त होने तक प्रत्येक मंगलवार को 21:40 बजे इंदौर जंक्शन से रवाना होगी और तीसरे दिन 15:05 बजे कोचुवेली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या09331 कोचुवेली - इंदौर जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 26 फरवरी,2021 से अगली सूचना प्राप्त होने तक प्रत्येक शुक्रवार को 11:10 बजे कोचूवेली से रवाना होगी और तीसरे दिन 04:40 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी देवास, उज्जैन, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दाहोद, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, चिपलूण, रत्नागिरी, कुडाल, थिविम, मडगाँव जंक्शन, कारवार, उडुपि, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, शोरनूर जंक्शन, त्रिशूर, अलुवा, एर्नाकुलम जंक्शन, अलापुझा, कयांकुलम और कोल्लम जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 21 एल.एच.बी. डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान -08 डिब्बे, सेकंड सिटिंग -04 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जेनरेटर कार - 02.

सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR