गाड़ी संख्या 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष के समय में संशोधन
उत्तर रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष की संशोधित समय सारणी :
गाड़ी संख्या 02284 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन दुरंतो साप्ताहिक विशेष 20 फरवरी, 2021 से आगे की सूचना मिलने तक प्रत्येक शनिवार को 21:40 बजे ह. निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:30 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02283 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष 23 फरवरी, 2021 से आगे की सूचना मिलने तक प्रत्येक मंगलवार को 23:25 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17:20 बजे ह.निजामुद्दीन पहुंचेगी।
कोंकण रेल मार्ग पर संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है:
दिन
गाड़ी संख्या 02284 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन
स्टेशन
गाड़ी संख्या 02283 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन
दिन
रविवार
20:10/20:15
रत्नागिरी
17:10/17:15
बुधवार
सोमवार
00:15/00:25
मडगांव जं.
12:20/12:30
यह गाड़ी कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, मडगाँव जंक्शन, मंगलुरु जंक्शन और कोझीकोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 एलएचबी डिब्बे - प्रथम श्रेणी वातानुकूलित- 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान- 07 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, जेनरेटर कार – 02.
सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।