गाड़ी संख्या 02908/02907 हापा - मडगाँव जंक्शन - हापा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबर !!! पश्चिम रेलवे के साथ समन्वय में गाड़ी संख्या 02908/02907 हापा - मडगाँव जंक्शन - हापा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1)गाड़ी संख्या 02908/02907 हापा - मडगाँव जंक्शन - हापा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी संख्या 02908 हापा - मडगांव जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 24 फरवरी,2021 से अगली सूचना प्राप्त होने तक प्रत्येक बुधवार को 21:40 बजे हापा से रवाना होगी और अगले दिन 21:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02907 मडगांव जंक्शन- हापा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 26 फरवरी,2021 से अगली सूचना प्राप्त होने तक प्रत्येक शुक्रवार को 11:20 बजे मडगांव जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन 09:35 बजे हापा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02907 राजकोट, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, अहमदाबाद जंक्शन, आनंद जंक्शन, वड़ोदरा जंक्शन, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कुडाल और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 02908 उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकेगी और इसका नाडियाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
संरचना: कुल 23 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान -11 डिब्बे, सेकंड सिटिंग -04 डिब्बे, एसएलआर - 02.
सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।