विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of coach in Special Train

शीतकाल-2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई आधार पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी संख्या 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निज़ामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष: 16 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 17 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नलिखित दिनों पर चलाई जाएगी:

क) गाड़ी संख्या 02284 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन दुरंतो साप्ताहिक विशेष दिनांक 20/02/2021 को निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी संख्या 02283 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष दिनांक23/02/2021 को एर्नाकुलम जंक्शनसे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR