विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई आधार पर वृद्धि
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई आधार पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बटूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 19 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नलिखित दिनों पर चलाई जाएगी:
क) गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बटूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 20/02/2021 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 22/02/2021 को कोयम्बटूर जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।