सप्ताहांत विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक (ट) / पनवेल और मडगांव जंक्शन के बीच यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए सप्ताहांत स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी संख्या 01101/01102 लोकमान्य तिलक (ट)- मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी संख्या 01101 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित) 26 फरवरी से 26 मार्च, 2021 तक लोकमान्य तिलक (ट) से 20:50 बजे प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान करेंगी और अगले दिन 09:55 बजे मड़गाव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01102 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित) 28 फरवरी से 28 मार्च 2021 तक प्रत्येक रविवार को मडगांव जंक्शन से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 03:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थीविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22एल.एच.बी. डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान -12 डिब्बे, सेकंड सिटिंग -03 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी संख्या 01106/01105 मडगांव जंक्शन - पनवेल - मडगांव जंक्शन सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित) :
गाड़ी संख्या 01106 मडगांव जंक्शन - पनवेल सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित) 27 फरवरी से 27 मार्च 2021 तक प्रत्येक शनिवार को 12:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01105 पनवेल - मडगांव जंक्शन सप्ताहांत विशेष (पूर्ण आरक्षित) 27 फरवरी से 27 मार्च 2021 तक पनवेल से 23:55 बजे प्रत्येक शनिवार को प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी
संरचना: कुल 22एल.एच.बी. डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान -12 डिब्बे, सेकंड सिटिंग -03 डिब्बे, एसएलआर – 02.
गाड़ी संख्या 01102 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) सप्ताहांत विशेष और गाड़ी संख्या 01106 मडगांव जंक्शन - पनवेल सप्ताहांत विशेष के लिए बुकिंग की सुविधा सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पी.आर.एस.) काउंटर और आई.आर.सी.टी.सी (IRCTC) वेबसाइट पर 24/02/2021 उपलब्ध होगी।
सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।