वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबर !!! दक्षिण रेलवे के समन्वय में एर्नाकुलम जंक्शन से ह.निजामुद्दीन तक वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
ट्रेन नंबर 06005 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल (पूर्ण आरक्षित):
ट्रेन नंबर 06005 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल (पूर्ण आरक्षित) सोमवार, 01 मार्च, 2021 को 13:00 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05:35 बजे ह. निजामुद्दीन पहुंचेगी।
यह ट्रेन त्रिशूर, शोरनूर जंक्शन, कोझीकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, मडगाँव जंक्शन, रत्नागिरी, पनवेल, वसई रोड, वडोदरा जंक्शन और कोटा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित-01 डिब्बा, शयनयान-12 डिब्बे, सेकंड सिटिंग-06, एसएलआर -02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।