साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन

Running of Weekly Express Special Trains

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण मध्य रेलवे के समन्वय से तिरुपति / हैदराबाद और वास्को-द-गामा के बीच गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

1) गाड़ी सं.07419/07420 तिरुपति - वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) और गाड़ी सं.07021/07022 हैदराबाद - वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष:

गाड़ी सं.07419 तिरुपति - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) तिरुपति स्टेशन से 10 डिब्बों की संरचना के साथ 1 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक गुरुवार को 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं.07021 हैदराबाद - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) हैदराबाद स्टेशन से 10 डिब्बों की संरचना के साथ 1 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक गुरुवार को 09:15 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों गाड़ियों को गुंतकल जंक्शन पर 17:35 बजे जोड़ा जाएगा और यह गाड़ी अगले दिन 05:25 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।

गाड़ी सं.07420 वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) वास्को-द-गामा से 20 डिब्बों की संरचना के साथ 02 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक शुक्रवार को 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी सं.07022 वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) को 10 डिब्बों की संरचना के साथ गुंतकल जंक्शन पर 21:10 बजे अलग किया जाएगा। गाड़ी सं.07420 वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष अगले दिन 02:55 बजे तिरुपति पहुंचेगी और गाड़ी सं.07022 वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष अगले दिन 07:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

गाड़ी सं.07419/07420 तिरुपति - वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) रेणिगुंटा जंक्शन, कडपा, येर्रगुंटला, ताड़िपत्रि, गुत्ती, गुंतकल जंक्शन, बल्लारी जंक्शन, तोरणगल्लु, होसपेटे जंक्शन, मुनिराबाद, कोप्पल, गदग जंक्शन, अण्णिगेरी, हुबली जंक्शन, धारवाड़, अलनावर जंक्शन, लोंडा जंक्शन, कैसल रॉक, कुलेम, सांवर्डे चर्च और मडगांव जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 07419 / 07420 तिरुपति - वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) की संरचनाः कुल 10 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत – 01 डिब्बा, शयनयान - 03 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, एसएलआर – 02 डिब्बे।

गाड़ी सं.07021 हैदराबाद - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष सिकंदराबाद जंक्शन, काचीगुडा, शादनगर, महबूबनगर, गदवाल, कर्नूलु सिटि, ड्रोनाचल्लेम जंक्शन, गुंतकल जंक्शन, बल्लारी जंक्शन, तोरणगल्लु, होसपेटे जंक्शन, मुनिराबाद, कोप्पल, गदग जंक्शन, अण्णिगेरी, हुबली जंक्शन, धारवाड़, अलनावर जंक्शन, लोंडा जंक्शन, कैसल रॉक, कुलेम, सांवर्डे चर्च और मडगांव जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी सं.07022 वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गदवाल स्टेशन को छोड़कर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी सं.07021/07022 हैदराबाद - वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) की संरचनाः कुल 10 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत – 01 डिब्बा, शयनयान - 03 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे,एसएलआर – 02 डिब्बे।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR