गाड़ी सं.01223/01224 लोकमान्य तिलक (ट) - एर्णाकुलम जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) दुरंतो द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01223/01224 लोकमान्य तिलक (ट) - एर्णाकुलम जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) दुरंतो द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.01223/01224 लोकमान्य तिलक (ट) - एर्णाकुलम जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) दुरंतो द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
गाड़ी सं.01223 लोकमान्य तिलक (ट) - एर्णाकुलम जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) दुरंतो द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 16 मार्च से 08 जून, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 20:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:10 बजे एर्णाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01224 एर्णाकुलम जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) - एर्णाकुलम जंक्शन दुरंतो द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 17 मार्च से 06 जून, 2021 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को 21:30 बजे एर्णाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी रत्नागिरी, मडगांव जंक्शन, मंगलुरु जंक्शन और कोझीकोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 14 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 08 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, जनरेटर कार - 02।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।