त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि

Extension of services of Festival Special Trains

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ियों के मौजूदा समय, ठहराव और संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाना:

  1. गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा को 01 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक बढ़ाया गया।

  2. गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा को 02 अप्रैल से 01 जुलाई, 2021 तक बढ़ाया गया।

  3. प्रत्येक बुधवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 07 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई।

  4. प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.06071 दादर - तिरुनेलवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 08 अप्रैल से 01 जुलाई, 2021 तक बढ़ाई गई।

  5. प्रत्येक बुधवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.02741 वास्को-द-गामा - पटना जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष जो पहले 31 मार्च, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 31 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  6. प्रत्येक शनिवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.02742 पटना जं. - वास्को-द-गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष जो पहले 03 अप्रैल, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 03 जुलाई, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  7. गाड़ी सं.07342 वास्को-द-गामा - कुलेम दैनिक यात्री को पहले 31 मार्च, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  8. गाड़ी सं.07341 कुलेम - वास्को-द-गामा दैनिक यात्री गाड़ी पहले 31 मार्च, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  9. गाड़ी सं.07343 वास्को-द-गामा - कुलेम दैनिक यात्री गाड़ी पहले 31 मार्च, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  10. गाड़ी सं.07344 कुलेम - वास्को-द-गामा दैनिक यात्री गाड़ी पहले 31 मार्च, 2021 तक चलाई जानी थी, अब इसकी सेवा 30 मार्च, 2021 तक बढ़ाई गई है।

2. गाड़ियों के मौजूदा समय, ठहराव और संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाना:

  1. गाड़ी सं.06338/06337 एरणाकुलम जं. - ओखा - एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 03 डिब्बे, शयनयान - 14 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 02 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, एसएलआर -02।

  2. प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष की सेवा 02 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

  3. प्रत्येक सोमवार और शनिवार को चलाई जाने वाली गाड़ी सं.06337 ओखा-एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष की सेवा 02 अप्रैल से 30 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।

 

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR