गाड़ी सं.09067/09068 उधना जं. - मडगांव जं. - उधना जं. सुपरफास्ट त्योहार विशेष का संचालन

Running of Train No. 09067 / 09068 Udhna Jn. - Madgaon Jn. - Udhna Jn. Superfast Festival Special

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.09067/09068 उधना जं. - मडगांव जं. - उधना जं. सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

गाड़ी सं.09067/09068 उधना जं. - मडगांव जं. - उधना जं. सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):

गाड़ी सं.09067 उधना जं. - मडगांव जं. सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को 16:00 बजे उधना जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09068 मडगांव जं. - उधना जं. सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) शनिवार, 27 मार्च, 2021 को 12:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:25 बजे उधना जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी नवसारी, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड़, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 10 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरेटर कार - 02।

सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR