साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Weekly and Bi-Weekly Special Trains

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिणी रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06097/06098 कोच्चुवेली - योग नगरी ऋषिकेश - कोच्चुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष और गाड़ी सं.06164/06163 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) - कोच्चुवेली द्वि-साप्ताहिक गरीब रथ विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ी सं.06097/06098 कोच्चुवेली - योग नगरी ऋषिकेश - कोच्चुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):

गाड़ी सं.06097 कोच्चुवेली - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 16 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक शुक्रवार को 09:15 बजे कोच्चुवेली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 13:40 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

गाड़ी सं.06098 योग नगरी ऋषिकेश - कोच्चुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 19 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक सोमवार को 06:10 बजे योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:25 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।

गाड़ी सं.06097 कोल्लम जंक्शन, आलप्पुषा, एरणाकुलम जंक्शन, तृश्शूर, षोरणूर जंक्शन, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, पनवेल, वसई रोड, पालघर, सूरत, वडोदरा जं., कोटा जंक्शन, ह.निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार और वीरभद्र स्टेशनों पर रूकेगी।

उपरोक्त सभी स्टेशनों पर गाड़ी सं.06098 रुकेगी और देवबंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

 

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।

 

2) गाड़ी सं.06164/06163 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) - कोच्चुवेली द्वि-साप्ताहिक गरीब रथ विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):

गाड़ी सं.06164 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक गरीब रथ विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 11 अप्रैल 2021 से अगले आदेश मिलने तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को कोचूवेली से 08:45 बजे कोच्चुवेली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

 

गाड़ी सं.06163 लोकमान्य तिलक (ट) - कोच्चूवेली द्वि-साप्ताहिक गरीब रथ विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) लोकमान्य तिलक (ट) 12 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश मिलने तक 16:55 बजे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:25 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।

यह गाड़ी कोल्लम जंक्शन, कायमकुलम जंक्शन, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोट्टयम, एरणाकुलम टाउन, तृश्शूर, षोरणूर जंक्शन, तिरूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कारवार, मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 15 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 11 डिब्बे, एसी चेयर कार - 02 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR