गाडी सं.02198/02197 जबलपुर जंक्शन- कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाडियों की सेवाओं में वृद्धि

Extension of services of Train no. 02198 / 02197 Jabalpur Jn. - Coimbatore Jn. - Jabalpur Jn. Weekly Superfast Festival Special

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.02198/02197 जबलपूर जंक्शन- कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपूर जंक्शन गाडियों की सेवाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है|

विवरण निम्नानुसार हैः

1) प्रत्येक शनिवार को चलाई जाने वाली गाडी सं.02198 जबलपूर जंक्शन- कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 03 अप्रैल से 29 मई, 2021 तक बढाई गई है।

2) प्रत्येक सोमवार को चलाई जाने वाली गाडी सं.02197 कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपूर जंक्शन- कोयंबत्तूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 05 अप्रैल से 31 मई 2021 तक बढाई गई है।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR