गाड़ी सं.06513/06514 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा कोंकण रेलवे के समन्वय से आगामी उगादी त्योहार-2021 के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.06513/06514 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06513/06514 यशवंतपुर – कारवार - यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित)
गाड़ी सं.06513 यशवंतपुर – कारवार विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित) शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को 23:45 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:40 बजे कारवार पहुंचेगी।
गाड़ी 06514 कारवार - यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित) शनिवार, 10 अप्रैल, 2021 को 16:10 बजे कारवार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:15 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी कुणिगल, बी.जी. नगर, श्रवणबेलगोला, चन्नरायपट्टना, हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबक- पुत्तूर, बंटवाल, मंगलुरु जंक्शन, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकांबिका रोड बैंदूर, भटकल, मुर्डेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड और अंकोला स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 14 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत – 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत – 01 डिब्बा, शयनयान – 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग – 03 डिब्बे, जनरेटर कार - 02।
गाड़ी सं.06514 कारवार - यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस के लिए 09/04/2021 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर बुकिंग खुलेगी।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।