गाड़ी सं.07107/07108 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन आरक्षित एक्सप्रेस विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! गाड़ी सं.07107/07108 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन आरक्षित एक्सप्रेस विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः
गाड़ी सं.07107/07108 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन आरक्षित एक्सप्रेस विशेष:
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.07107 मडगांव जंक्शन - मंगलूरू सेंट्रल आरक्षित एक्सप्रेस विशेष मडगांव जंक्शन से 12 अप्रैल से 9 जून, 2021 तक कार्यदिवस (रविवार छोड़कर) को 05:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:15 बजे मंगलूरु सेंट्रल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.07108 मंगलूरु सेंट्रल-मडगांव जंक्शन आरक्षित एक्सप्रेस विशेष मंगलूरु सेंट्रल से 12 अप्रैल से 9 जून, 2021 तक कार्यदिवस (रविवार छोड़कर) को 14:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
मानसून समय:
गाड़ी सं.07107 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल आरक्षित एक्सप्रेस विशेष मडगांव जंक्शन से 10 से 30 जून, 2021 तक कार्यदिवस (रविवार छोड़कर) को 05:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे मंगलूरु सेंट्रल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.07108 मंगलूरु सेंट्रल -मडगांव जंक्शन आरक्षित एक्सप्रेस विशेष मंगलूरु सेंट्रल से 10 से 30 जून, 2021 तक कार्यदिवस (रविवार छोड़कर) को 14:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी, काणकोण, अस्नोटी, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा होन्नावर, मन्की, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकांम्बिका रोड बैदुर, सेनापुरा, कुंदापुरा, बारकुर, उडुपि, मुल्की, सुरतकल और मंगलुरु जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 सेंकड सीटिंग ड़िब्बे
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।