गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं बढ़ाने करने का निर्णय लिया गया। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) प्रत्येक शनिवार को चलने वाली गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं.- कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 5 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।
2) प्रत्येक सोमवार को चलने वाली गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवा 7 जून, 2021 तक बढ़ाई गई है।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।