विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं:
गाड़ी सं. 02198 /02197 जबलपुर जं. - कोयंम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष, 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 03 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नलिखित दिनों में चलाई जाएगीः
1) गाड़ी सं. 02198 जबलपुर जं. - कोयंम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष दिनांक 18/06/2021 जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी सं. 02197 कोयंम्बत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट उत्सव विशेष दिनांक 21/06/2021 कोयंम्बत्तूर जं से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।