त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.06337 / 06338 ओखा - एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित):
मानसून समय:
गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 02 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 20:25 बजे एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16:40 बजे ओखा पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06337 ओखा-एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 05 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 06:45 बजे ओखा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:50 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 03 से 05 नवंबर, 2021 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 20:25 बजे एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16:40 बजे ओखा पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06337 ओखा-एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 01 से 08 नवंबर, 2021 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 06:45 बजे ओखा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
संरचना: कुल 23 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 14 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 02 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.06071 / 06072 दादर - तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) :
मानसून का समय:
गाड़ी सं.06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 07 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को तिरुनेलवेली से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे दादर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06071 दादर-तिरुनेलवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 08 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक प्रत्येक गुरुवार को 20.40 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:30 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 03 नवंबर, 2021 को बुधवार, 07.15 बजे तिरुनेलवेली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.00 बजे दादर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06071 दादर-तिरुनेलवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 04 नवंबर, 2021 को गुरुवार, 20.40 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:10 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी।
संरचना: कुल 15 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.
3) गाड़ी सं.02619 / 02620 लोकमान्य तिलक (ट.) - मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित):
मानसून का समय:
गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 01 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक 12:40 बजे मंगलुरु सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 02 जुलाई से 31 अक्तूबर, 2021 तक 15.20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:10 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 01 से 07 नवंबर, 2021 तक 14.20 बजे मंगलुरु सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 01 से 08 नवंबर, 2021 तक 15.20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन ट्रेन 07:40 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, सेकंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
4) गाड़ी सं.02741 / 02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण सुरक्षित):
गाड़ी सं.02741 वास्को-द-गामा-पटना सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 07 जुलाई, 2021 से प्रत्येक बुधवार को अगली सूचना मिलने तक 19:10 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:10 बजे पटना पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02742 पटना-वास्को-द-गामा सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 10 जुलाई, 2021 से प्रत्येक शनिवार को अगली सूचना मिलने तक 14:05 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:25 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
संरचना: कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
इन विशेष गाड़ियों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।