गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं पुनः शुरू करना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाएं पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.09424 / 09423 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जं. - तिरुनेलवेली जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण आरक्षित) 28 जून, 2021 से प्रत्येक सोमवार को अगली सूचना मिलने तक 04:40 बजे - गांधीधाम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:05 बजे तिरुनेलवेली जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार (पूर्ण आरक्षित) 01 जुलाई, 2021 से प्रत्येक गुरुवार को 05:15 बजे तिरुनेलवेली जं से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:35 बजे गांधीधाम जंक्शन पहुंचेगी।
ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।