विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं. 02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयंम्बतूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष :
17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 19डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
-
गाड़ी सं. 02198 जबलपुर जं.- कोयंम्बतूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 02/07/2021 (शुक्रवार) से जबलपुर जं. से चलाई जाएगी।
-
गाड़ी सं. 02197 कोयंम्बतूर जं. -जबलपुर जं. -साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 05/07/2021 (सोमवार) से कोयंम्बतूर जं. से चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।