विशेष गाड़ियों की सेवाएं पुनःशुरू करना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की सेवाओं को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.04560/04559 चंडीगढ़ - कोच्चुवेली - चंडीगढ़ 'केरल संपर्क क्रांति' द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.04560/04559 चंडीगढ़ - कोच्चुवेली 'केरल संपर्क क्रांति' द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 07 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 09:20 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:40 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.04559 कोच्चुवेली -चंडीगढ़ 'केरल संपर्क क्रांति' द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 10 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 04:50 बजे कोच्चुवेली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
2) गाड़ी सं.04564 / 04563 चंडीगढ़ - मडगांव ज. - चंडीगढ़ ‘गोवा संपर्क क्रांति’ द्वि-साप्ताहिक विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.04564 चंडीगढ़ - मडगांव ज. 'गोवा संपर्क क्रांति’ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 05 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 02:15 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 13:00 बजे मडगांव ज. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.04563 मडगांव ज.-चंडीगढ़ 'गोवा संपर्क क्रांति’ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 07 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को 10:00 बजे मडगांव ज. से प्रस्थान करेगी और दुसरे दिन 18:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
3) गाड़ी सं.04696/04695 अमृतसर जं. - कोच्चुवेली - अमृतसर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.04696 अमृतसर जं. - कोच्चुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 11 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक रविवार को 05:55 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.04695 कोच्चुवेली -अमृतसर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष (पूर्ण आरक्षित) 14 जुलाई, 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्रत्येक बुधवार को 04:50 बजे कोच्चुवेली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 13:50 बजे अमृतसर जं. पहुंचेगी।
ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।