विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 03 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलाई जाएगीः
-
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं.- कोयंम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 09/07/2021 (शुक्रवार) को जबलपुर जं. से।
-
गाड़ी सं.02197 कोयंम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 12/07/2021(सोमवार) को कोयंम्बत्तूर जं. से।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।