बेंगलुरु डिवीजन में संपिगेरोड स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा 10/07/2021 को बेंगलुरु डिवीजन के संपिगेरोड (एसपीजीआर) स्टेशन पर कट एन्ड कनेक्शन और मशीन पैकिंग के कार्यों तथा सिगनलिंग व्यवस्था में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा :
गाड़ियों का आंशिक रद्दीकरण / समय से पूर्व सेवा समाप्त करना:
-
गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष की यात्रा दिनांक 09/07/2021 को अर्सीकेरे जंक्शन- यशवंतपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है। अर्सीकेरे जंक्शन पर निर्धारित समय से पूर्व सेवा समाप्त की गई।
-
गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 10/07/2021 यशवंतपुर - अर्सीकेरे जं के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है और यह गाड़ी यशवंतपुर के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर अर्सीकेरे जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है ।