विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी वृद्धि

Temporary Augmentation of coaches in Special Trains

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1. गाड़ी सं.01085/01086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष : 12 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 09 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और 01 चेयर कार डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 22 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

i) गाड़ी सं.01085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष 06/09/2021 (सोमवार) से 15/09/2021 (बुधवार) तक लोकमान्य तिलक (ट) से चलाई जाएगी।

ii) गाड़ी सं.01086 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष 07/09/2021 (मंगलवार) से 16/09/2021 (गुरुवार) तक मडगांव जं. से चलाई जाएगी।  

2) गाड़ी सं.01099/01100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष : 12 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 09 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और 01 चेयर कार डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 22 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

i) गाड़ी सं.01099 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष 04/09/2021 (शनिवार) से 11/09/2021 (शनिवार) तक लोकमान्य तिलक (ट) से चलाई जाएगी।

ii) गाड़ी सं.01100 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष 05/09/2021 (रविवार) से 12/09/2021 (रविवार) तक मडगांव जं. से चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer