बुलेटिन नंबर 03 - विशेष गाड़ियों को रद्द करना, मार्ग में परिवर्तन करना और समय पुनर्निर्धारित करना

Bulletin No. 03 : Cancellation Diversion & Rescheduling of Special Trains

दिनांक 16/07/2021 के बुलेटिन नंबर -1 और 2 की निरंतरता में दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में पडिल-कुलसेखरा सेक्शन के बीच मिट्टी गिरने के कारण निम्नलिखित विशेष गाड़ियों को रद्द करने, मार्ग में परिवर्तन करने और समय पुनर्निर्धारित करने का निर्णय दक्षिण रेलवे द्बारा लिया गया है।

गाड़ी सेवाओं को रद्द करना:
1)    दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.06585 केएसआर बेंगलुरु - कारवार दैनिक विशेष की सेवा रद्द कार दी गई है।
2)    दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट.) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक विशेष की सेवा रद्द कार दी गई है।

मार्ग में परिवर्तन:
1)     दिनांक 15/07/2021 की गाड़ी सं. 02618 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जं. - दैनिक  परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., हुबली, अर्सीकेरे जं., हसन जं., मंगलुरु जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल     मार्ग पर चलाई जाएगी।
2)     दिनांक 15/07/2021 की गाड़ी सं. 09262 पोरबंदर - कोचुवेली साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., हुबली, अर्सीकेरे जं., हसन जं., मंगलुरु जं. और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
3)    दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं. 06097 कोचुवेली - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पाडिल, हासन जं., अर्सीकेरे जं., लोंडा जं., मडगांव जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके     मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
4)     दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं. 09331 कोचुवेली - इंदौर जं. साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी शोरानूर जं., पलक्कड़ जं., इरोड जं., सेलम जं., जोलारपेट्टई जं., रेनिगुंटा जं., वाडी जं., कल्याण जंक्शन, वसई रोड  होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।

समय पुनर्निर्धारण:
1)     दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं. 06338 एर्नाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक विशेष  एर्नाकुलम जं. पुनर्निर्धारित समय पर 22.25 बजे (अनुसूचित प्रस्थान 20.25 बजे) प्रस्थान करेगी यानी 02.00 देरी से     प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट कर लें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer