बुलेटिन नंबर 05 - विशेष गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन, आंशिक रद्दीकरण और रद्दीकरण
दिनांक 16/07/2021 के बुलेटिन नंबर 01, 02 और 03 तथा दिनांक 17/07/2021 के बुलेटिन नंबर 04 और 05 की निरंतरता में, दक्षिण रेलवे पर पालघाट मंडल में पाडिल-कुलशेखर सेक्शन के बीच मिट्टी गिरने के कारण दक्षिण रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, आंसिक समापन और आंशिक रद्द और रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ियों का आंशिक समापन, आंशिक रद्दीकरण:
1) दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट.) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक विशेष की सेवा सूरतकल में समय से आंशिक रूप समाप्त कर दी गई है और सूरतकल - मंगलुरु सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.01133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जं. दैनिक विशेष की सेवा सुरतकल में समय से पूर्व समाप्त कर दी गई है तथा सुरतकल - मंगलुरु जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष की सेवा मंगलुरु जं. - सुरतकल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और सूरतकल से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
5) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष की सेवा मंगलुरु सेंट्रल - सुरतकल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है और सूरतकल से 18:30 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष के मंगलुरु सेंट्रल से आने वाले यात्रियों को सूरतकल से गाड़ी में चढ़ने के लिए सड़क मार्ग द्वारा ले जाया जा रहा है।
गाड़ियां रद्द करना:
1) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.06586 कारवार - केएसआर बेंगलुरु दैनिक विशेष की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तनः
1. दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.06335 ) गांधीधाम - नागरकोइल साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., हुब्बल्लि, अरसीकेरे जं., हासन जं., मंगलुरु जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
2) दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.02618 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं.,हुब्बल्लि, अरसीकेरे जं., हासन जं., मंगलुरु जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
3) दिनांक 16/07/2021 की गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जं., रेणिगुंटा जं., वाडी जं., कल्याण जं., वसई रोड होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
4) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.02476 कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जंक्शन साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जं., रेणिगुंटा जं., वाडी जं., कल्याण जं., वसई रोड होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
5) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.04559 कोचुवेली - चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जं., रेणिगुंटा जं., वाडी जं., कल्याण जं., वसई रोड होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
6) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जं., रेणिगुंटा जं., गुडूर जं., बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी जं., बीना जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
7) दिनांक 17/07/2021 की गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., हुब्बल्लि, कृष्णराजपुरम, ईरोड जं., षोरणूर जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।