बुलेटिन नंबर 3 - विशेष गाड़ियों के समय का पुनर्निधारण
दिनांक 19/07/2021 के बुलेटिन नंबर 02 की निरंतरता में, कारवार क्षेत्र के गोवा राज्य में करमाली और थिविम स्टेशन के बीच ओल्ड गोवा सुरंग में निरंतर भारी वर्षा के कारण पानी / कीचड़ जमा होने से कोंकण रेलवे मार्ग पर यातायात में बाधा आई है। निम्नलिखित गाड़ियों के समय में पुनर्निधारण किया गया है:
गाड़ियों के समय का पुनर्निधारणः
1) गाड़ी सं.01111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. दैनिक विशेष की यात्रा 19/07/2021 को 23:05 बजे प्रारंभ होने वाली थी। अब यह गाड़ी अपने पुनर्निधारित समय पर मुंबई सीएसएमटी से 20/07/2021 को 07.10 बजे प्रस्थान करेगी ।
क) दिनांक 19/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष के मडगांव, करमाली, कणकवली और रत्नागिरी के यात्रियों को दिनांक 19/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02620 मंगलूरू सेंट्रल – लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष में यात्रा करने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
19/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष अपने मूल मार्ग पर चलाई जाएगी। (दिनांक 19/07/2021 के बुलेटिन नंबर 01 में उल्लिखित कोई ट्रांसशिपमेंट नहीं होगा)
ख) 18/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जं. दैनिक विशेष के करमाली, मडगांव, कारवार, कुमटा, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, सुरतकल और मंगलुरु जं. के यात्रियों को दिनांक 18/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक विशेष में यात्रा करने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
ग) 18/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल दैनिक विशेष के थिविम से मडगांव जं. तक यात्रियों को सड़क मार्ग द्वारा पहुंचाने के बाद उसके मूल रेक के साथ चलाई जा रही है। यह गाड़ी 19/07/2021 को 18.27 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी है यानी मडगांव जंक्शन से 18.47 घंटे देरी से चल रही है।
ङ) 18/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01150 पुणे - एरणाकुलम जं. साप्ताहिक विशेष के थिविम से मडगांव जं. यात्रियों को सड़क मार्ग द्वारा पहुंचाने के बाद उसके मूल रेक के साथ चलाई जा रही है और यह गाड़ी 19/07/2021 को 20.20 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।