गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन और ट्रान्सशिपमेंट
कारवार क्षेत्र के गोवा राज्य में करमाली और थिविम स्टेशन के बीच ओल्ड गोवा सुरंग में निरंतर भारी वर्षा और पानी / कीचड़ जाने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर यातायात बाधित है। निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन और ट्रांसशिप किया गया है:
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तनः-
1. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.02618 ह.निजामुद्दीन-एरणाकुलम दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., हुब्बल्लि, कृष्णराजपुरम, ईरोड जं., षोरणूर जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
2. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.04696 अमृतसर जं. - कोचुवेली साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., हुब्बल्लि, कृष्णराजपुरम, ईरोड जं., षोरणूर जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
3. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.01224 एरणाकुलम जं. - लोकमान्य तिलक (ट) दुरंतो द्वि-साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., लोंडा जं., मिरज जं., पुणे जं., कर्जत, पनवेल होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
4. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.09261 कोचुवेली-पोरबंदर साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., लोंडा जं., मिरज जं., पुणे जंक्शन, कर्जत, पनवेल होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
5. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.02977 एरणाकुलम जं. - अजमेर जं. साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., लोंडा जं., मिरज जं., पुणे जं., कर्जत, पनवेल होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
ट्रांसशिपमेंटः-
1. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.01111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. 'कोंकणकन्या' दैनिक विशेष के यात्रियों को थिविम से मडगांव जं.तक ट्रांसशिप किया जा रहा है।
2. दिनांक 19/07/2021 की गाड़ी सं.01114 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी 'मांडवी' दैनिक विशेष की सेवा 19/07/2021 को 12:00 बजे थिविम स्टेशन से शुरू की जाएगी। यात्रियों को मडगांव जंक्शन से थिविम तक ट्रांसशिप किया जा रहा है।
3. दिनांक 18/07/2021 की गाड़ी सं.02432 ह.निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 'राजधानी' त्रि-साप्ताहिक विशेष के यात्रियों को पेडणे से मडगांव जं. तक ट्रांसशिप किया जा रहा है।
4. दिनांक 19/07/2021 की गाड़ी सं.02413 मडगांव जं. - ह.निजामुद्दीन 'राजधानी' द्वि-साप्ताहिक विशेष के यात्रियों को मडगांव जं. से पेडणे तक ट्रांसशिप किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।