बुलेटिन नंबर 2 रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और गाड़ियों का पुनर्निर्धारण

Bulletin No. 2 Cancellation, Diversion & Rescheduling of Trains

दिनांक 22/07/2021 के बुलेटिन नंबर 1 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र में चिपलून और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित गाड़ियां रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित किया गया है:
गाड़ियां रद्द करना:
1) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.01152 मडगांव - मुंबई सीएसएमटी 'जनशताब्दी' विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
1) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम - ओखा द्वि-साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मिरज जंक्शन, कुर्डुवाड़ी जंक्शन, दौंड जंक्शन, मनमाड जंक्शन, जलगांव, उधना जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
गाड़ियों के समय में पुनर्निर्धारण:
2) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल दैनिक विशेष  को 22/07/2021 को 14:40 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से पुनर्निधारित की गई है। यानी यह गाड़ी 03:00 घंटे देरी से चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer