बुलेटिन नंबर 04 - गाड़ियों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन

Bulletin No. 04 - Cancellation and Diversion of trains

दिनांक 22/07/2021 के बुलेटिन नंबर 3 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र में चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित गाड़ियां को रद्द और मार्ग परिवर्तन किया गया है:
गाड़ियां रद्द करना:
1) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलूरु सेंट्रल 'मत्स्यगंधा' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलूरु जं. दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
3) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06071 दादर-तिरूनेलवेली साप्ताहिक विशेष यात्रा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव 'कोंकण कन्या' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
5) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01112 मडगांव - मुंबई सीएसएमटी 'कोंकण कन्या' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
6) दिनांक 22/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01004 सावंतवाड़ी रोड - दादर 'तुतारी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
7) दिनांक 23/07/2021 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01003 दादर - सावंतवाड़ी रोड 'तुतारी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 'नेत्रावती' दैनिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., लोंडा जं. मडगांव जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
2) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.02475 हिसार - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., हुब्बल्लि, कृष्णराजपुरम, ईरोड जं.होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
3) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.06333 वेरावल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं., हुब्बल्लि, कृष्णराजपुरम, ईरोड जं., षोरणूर जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
4) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.02908 हापा - मडगांव साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी  पनवेल, कर्जत, पुणे जं., मिरज जं. लोंडा जं. और मडगांव जं.होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer