बुलेटिन नंबर 5 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, आंशिक रद्दीकरण
दिनांक 22/07/2021 के बुलेटिन नंबर 4 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र में चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। अतः विभिन्न स्टेशनों पर विनियमित की जाने वाली गाड़ियों के लिए निम्नानुसार निर्णय लिया गया है:
गाड़ियां रद्द करना :
1)दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) 'नेत्रावती' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06097 कोच्चुवेली - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
क) दिनांक 22/07/2021 को गाड़ी संख्या 02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष में यात्रा करने वाले यात्रियों को दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 01134 मंगलुरु जंक्शन -मुंबई सीएसएमटी विशेष में मुंबई सीएसएमटी तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है और गाड़ी संख्या 01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मिरज जंक्शन, पुणे जंक्शन, कर्जत और पनवेल मार्ग से होकर चलाई जाएगी
ख) दिनांक 22/07/2021 को गाड़ी संख्या 06164 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष में यात्रा करने वाले यात्रियों को दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष में लोकमान्य तिलक (ट) तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है और गाड़ी संख्या06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मिरज जंक्शन, पुणे जंक्शन, कर्जत और पनवेल मार्ग से होकर चलाई जाएगी।
ग) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 02617 एरणाकुलम - ह. निजामुद्दीन विशेष के यात्रियों को संगमेश्वर रोड स्टेशन से मडगांव वापिस लाया गया और इसके यात्रियों को दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 02617 एरणाकुलम – ह. निजामुद्दीन में ह.निजामुद्दीन तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है और गाड़ी संख्या02617 एरणाकुलम -ह. निजामुद्दीन विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., लोंडा जं., मिरज जं., कुर्डुवाड़ी, दौंड जं., मनमाड जं. मार्ग से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
घ) दिनांक 21/07/2021 को गाड़ी संख्या 06001 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – ह.निजामुद्दीन विशेष की यात्रा वैभववाड़ी रोड स्टेशन से मडगांव वापस लाया गया और यात्रियों को दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 04695 कोच्चुवेली-अमृतसर जं. विशेष में ह.निजामुद्दीन तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है और गाड़ी संख्या 04695 कोच्चुवेली-अमृतसर जं. विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जं., लोंडा जं., मिरज जं., कुर्डुवाड़ी, दौंड जं., मनमाड जं. जलगांव, उधना जं. मार्ग से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
ङ) दिनांक 21/07/2021 को गाड़ी संख्या 06072 तिरुनेलवेली - दादर विशेष को रत्नागिरी से सावंतवाड़ी रोड पर वापस लाया गया और यात्रियों को दिनांक 21/07/2021 गाड़ी संख्या 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। गाड़ी संख्या 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मिरज जंक्शन, पुणे जंक्शन, कर्जत, पनवेल मार्ग से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
च) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.01134 मंगलूरु जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष की यात्रा कामथे से मडगांव जं. वापस लाया गया और परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मिरज जंक्शन, पुणे जंक्शन, कर्जत, पनवेल होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
छ) दिनांक 21/07/2021 को गाड़ी संख्या 01224 एरणाकुलम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष के यात्रियों को मुंबई तक के लिए उपरोक्त किसी भी गाड़ी में यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
गाड़ियों का आंशिक रद्दीकरण :
1) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 02617 एरणाकुलम - ह. निजामुद्दीन विशेष की यात्रा को रत्नागिरी-मनमाड जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 06001 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह. निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष की यात्रा को मडगांव-सूरत के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
3) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 04695 कोच्चुवेली - अमृतसर साप्ताहिक विशेष की यात्रा को मडगांव जं.-सूरत के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
4) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 06072 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक विशेष की यात्रा को रत्नागिरी - पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
5) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष की यात्रा को कुडाल - पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
6) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी संख्या 01224 एरणाकुलम - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक विशेष की यात्रा को रत्नागिरी-लोकमान्य तिलक (ट) के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
7) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 02617 एरणाकुलम – ह. निजामुद्दीन दैनिक विशेष की यात्रा को मडगांव-मनमाड के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
8) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 06164 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक विशेष की यात्रा को मडगांव-पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
9) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष की यात्रा को मडगांव-पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
10) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या02620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) दैनिक विशेष की यात्रा को मडगांव-पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
11) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी संख्या 01134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी दैनिक विशेष की यात्रा को मडगांव-पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।