बुलेटिन नंबर 6 गाड़ियों का रद्दीकरण , मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण

Bulletin No. 06 - Diversion, Cancellation & Rescheduling of trains

दिनांक 22/07/2021 के बुलेटिन नंबर 5 की निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र में चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, निम्नलिखित गाड़ियां रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित की गई हैं:

गाड़ियों  का मार्ग परिवर्तन :
क) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.04560 चंडीगढ़ - कोच्चुवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष को वीर से पनवेल वापस लाया गया है और परिवर्तित मार्ग पर यानी कर्जत, पुणे, मिरज जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मडगांव जंक्शन, होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
ख) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.02431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निजामुद्दीन 'राजधानी' त्रि-साप्ताहिक विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, इटारसी जंक्शन, भोपाल जं., झांसी जं., मथुरा जं. होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
ग) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी पडिल, हासन जं., अरसीकेरे जं., हुब्बल्लि, मिरज जं., पुणे जं., कर्जत, पनवेल होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।

घ) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.09259 कोच्चुवेली - भावनगर साप्ताहिक विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी ईरोड जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, बल्हारशाह, वर्धा जंक्शन, भुसावल, उधना जंक्शन, सूरत होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।

ङ) दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.02618 ह. निजामुद्दीन - एरणाकुलम दैनिक विशेष को परिवर्तित मार्ग पर यानी मनमाड जंक्शन, दौंड जंक्शन, पुणे जंक्शन, मिरज जंक्शन, लोंडा जंक्शन, मडगांव जंक्शन होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।

गाड़ियां  रद्द करना :
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव 'जनशताब्दी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।
2) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01113 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव 'मांड़ोवी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।
3) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.01114 मडगांव - मुंबई सीएसएमटी 'मांड़ोवी' दैनिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।
4) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.06163 लोकमान्य तिलक (ट) - कोच्चुवेली "गरीब रथ' द्वि-साप्ताहिक विशेष पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई।

गाड़ियों का विनियमन :
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं.02907 मडगांव - हापा साप्ताहिक विशेष को दिनांक 24/07/2021 को 10.00 बजे मडगांव स्टेशन पर पुनर्निधारित की गई है। यानी यह गाड़ी 07:00 घंटे देरी से चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer